नानखताई मैकरून (nankhatai Macaroon recipe in Hindi)

Deepa Garg @cook_14315431
नानखताई मैकरून (nankhatai Macaroon recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले बेसन,आटा और सूजी को एक बड़े बर्तन में छान लें।इसमें पिसी चीनी औरइलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाये।
- 2
अब धीरे धीरे घी डालते हुए एक आटा की तरहगूंथ लें।पूरी तरह आटा गूंथ की जरुरत नहीं है।इसमें दूध या पानी का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना है।
- 3
अब ओवन को 160° पर गर्म करे।एक ट्रे को चिकना करके उसपर आटे से छोटे छोटे गोले बनाकर रखें और पहले से गर्म किये ओवन में 20 से 25 मिनट या सुनहरा होने तक बेक करें।
- 4
नानखताई को ठंडा होने के लिए रखे।
- 5
अब अमूल मक्खन में कोको पाउडर और पिसी चीनी डालकर मिलाये और एक पेस्ट तैयार करें।ठंडी नानखताई के ऊपर1 छोटा चम्मच इस पेस्ट का डालकर दूसरी नानखताई से ढके।हल्के हाथों से दबा कर एक दूसरे से चिपका दे। नानखताई मकरून तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12911853









कमैंट्स (16)