आलू प्याज़ की सब्जी (Aloo Pyaz ki sabzi recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
प्याज को लंबा लंबा पतला काट ले और आलू को लंबा और थोड़ा मोटी साइज में काट लें टमाटर और हरी मिर्च को भी बारीक काट के रख ले
- 2
कुकर में तेल गर्म करें अब उसमें जीरा और हींग डालें अब उसमें प्याज़ डाल दे
- 3
जब प्याज़ गोल्डन ब्राउन हो जाए तब उस में आलू डाल दें और अब उसके अंदर नमक लाल मिर्च हल्दी और धनिया पाउडर डाल दे और साथ में टमाटर और हरी मिर्च भी डाल दें
- 4
अब इन सब को अच्छी तरह से मिक्स करें और लो फ्लेम पर 5 से 7 मिनट तक भूनें अब गैस को 1 मिनट के लिए तेज करें फिर वापस लॉ कर दे अब इसके अंदर पानी डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर दें तीन सिटी लगाने के बाद गैस बंद कर दे
- 5
सिटी ठंडी होने के बाद में सब्जी को चपाती या पूरी के साथ में सर्व करें
- 6
जब हम सब्जी को लो फ्लेम पर भूनते हैं तो उससे सब्जी में प्याज़ का एक अलग ही स्वाद आता है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12981664




कमैंट्स (11)