सूजी की खीर (Sooji ki kheer recipe in HIndi)

#child. बच्चों को पसंद आने वाली और फटाफट बनने वाली हेल्दी खीर
सूजी की खीर (Sooji ki kheer recipe in HIndi)
#child. बच्चों को पसंद आने वाली और फटाफट बनने वाली हेल्दी खीर
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सूजी को कढ़ाई में डालकर हल्का सा भून लें हमें इसे हल्का ही भूनना है बस उसका कलर बदलने तक और इसमें से महक आने तक जब यह हल्की सुनहरी हो जाए तो गैस बंद कर दें और एक साइड में रख दें
- 2
अब एक पतीली में एक कप पानी डालकर दूध उबालने रखें दूध को लगातार लो फ्लेम पर चलाते हुए उबालें और हल्का गाढ़ा करें जब दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो इसमें धीरे-धीरे करके सूजी डालते जाएं और चम्मच से हिलाते जाए
- 3
अब इसे दो-दो मिनट में चलाते रहें और करीबन 7 या 8 मिनट के बाद इसके अंदर शक्कर डालें फिर जब शक्कर मेंल्ट हो जाए तो उसमें ड्राई फ्रूट्स काटकर डाल दे
- 4
और अंत में इलायची पाउडर डालकर गैस बंद कर दें हमारी सूजी की खीर तैयार है
- 5
Note:- यह खीर सबसे जल्दी बनने वाली खीर है और 2 या 3 साल के छोटे बच्चों को भी यह खिला सकते हैं मेरी बेटी जब से 2 साल की थी तब से मैं उसे यह खीर खिला रही हूं उसे बहुत पसंद है आप अगर छोटे बच्चे को खिलाना चाहते हैं तो इसमें चाहे तो ड्राई फ्रूट का पाउडर भी डाल सकते हैं
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स (10)