बेसन की इंस्टेंट कचौड़ी (Besan ki instant kachori recipe in Hindi)

Chandrakala Shrivastava @Chandra
बेसन की इंस्टेंट कचौड़ी (Besan ki instant kachori recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मैदे में 1 चम्मच अजवाइन, नमक और 5-6 चम्मच तेल मिलाएं और पानी की सहायता से थोड़ा कड़ा गूंथ लें। 10 मिनट के लिए ढंककर रखें।
- 2
बेसन में 1 चम्मच अजवाइन और सभी सूखे मसाले डालें अच्छी तरह से मिला दें। अब 1/4 कटोरी तेल को तेज गरम करें और गरम तेल को बेसन के मिश्रण में मिला दें। अब इस मिश्रण को हाथों से अच्छी तरह से मिला लें।
- 3
अब इसमें हल्का सा पानी डालकर गूंथ लें। कचौड़ी की स्टफिंग तैयार है। इसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें।
- 4
अब मैदे की लोई बनाकर गोल बेल लें इसमें बेसन की स्टफिंग रखें और बेलन से गोल बेल लें।
- 5
गैस जलाकर कढ़ाही रखें और तेल गरम करें। मध्यम आँच पर सभी कचौरियों को तल लें। स्वादिष्ट और इंस्टेंट बेसन की कचौरियां तैयार हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13155155












कमैंट्स (5)