मलाइ पनीर कोफ्ता (malai paneer kofta recipe in Hindi)

मलाइ पनीर कोफ्ता (malai paneer kofta recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
कोफ्ता बनाने के लिए एक बाउल में उबले आलू, कसा पनीर, गरम मसाला, नमक, किशमिश, काजू ओर कॉर्नफ्लोर डाले और डॉ बनाए।
- 2
अब इस डॉ से गोले बना के तैयार करे। अब इन गोलो को गरम तेल में मीडियम आंच पे गोल्डेन ब्राउन होने तक तले।
- 3
ग्रेवी के लिए टमाटर, प्याज़ काट ले। और लहसुन व अदरक कद्दूकस कर ले।
- 4
एक कढ़ाई में घी गरम कर के काजू के टुकड़े तल के निकाले। अब इसमेंइलायची, तेजपत्ता, जीरा और काली मिर्च चटकाए।
- 5
अब उसमें प्याज़ डाल के पकाए। प्याज़ पक जाए फिर टमाटर डाले औऱ पकाए । टमाटर सॉफ्ट हो जाए फिर काजू डाले और ब्लेंड कर के स्मूथ पेस्ट बनाएं।
- 6
एक कढाई में घी डाले फिर कश्मीरी लाल मिर्च डालें । अब ग्रेवी में डाले फिर थोड़ा फ्रेश क्रीम नमक, हल्दी, गर्म मसाला डाले और थोड़ा पानी डाल के ग्रेवी रेडी करे। अब ग्रेवी में कसा हुआ पनीर ओर कोफ्ते डाल के मिलाए ।
- 7
तैयार है मलाई पनीर कोफ्ता प्याज़, कोथमीर व क्रीम से सजा के गरमा गरम परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






















कमैंट्स (12)