कचौड़ी (Kachodi recipe in Hindi)

#chatori
हर चटोरे की पसंद कचौड़ी।
मूंगदाल की कचौड़ी आपको राजस्थान की याद दिला देगी।
कचौड़ी (Kachodi recipe in Hindi)
#chatori
हर चटोरे की पसंद कचौड़ी।
मूंगदाल की कचौड़ी आपको राजस्थान की याद दिला देगी।
कुकिंग निर्देश
- 1
मैदा नमक और तेल को मिक्स करके थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर सॉफ्ट आटा लगा ले। आटे को ज्यादा ना मले। पंद्रा से बीस मिनट ढक के रख दे।
- 2
अब दो घंटे पहले से भीगी हुई दाल धोकर दरदरा पीस लें मिक्सी में। अब एक कढ़ाई में दो चम्मच तेल गरम करें जीरे का तड़का लगाया हैहींग डाले चुटकी भर दरदरे धनिए को कूटकर डालें सॉफ् डालें हल्दी डालें और दो चम्मच बेसन को अच्छे से भून ले ।
- 3
पीसी हुई दाल को मिक्स करें उसे भी अच्छे से भून ले नमक और मिर्ची ऐड करें आधा चम्मच गरम मसाला भी डालें अच्छी से भून लेने के बाद गैस बंद करें और मसाला रेडी है।
- 4
अब आटे से नींबू के साइज की गोलियां बना ले । अब गोलियों को हथेली पर रखकर छोटी पूरी जैसा गोल बनाएं उसमें मिश्रण ऐड करें और चारों साइड से अच्छे से फोल्ड करते हुए ऊपर से पैक कर ले और हथेली से प्रेस कर दे ।
- 5
इसी तरह सारी कचौड़ी रेडी कर ले। अब तेल को गरम करें और कचौड़ी मध्य आंच पर फ्राई करें । गोल्डन होने तक फ्राई करें।
- 6
लीजिए कचौड़ी रेडी ही दही और इमली की चटनी के साथ सर्व करे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






कमैंट्स (13)