दिल समोसा (Dil samosa recipe in Hindi)

ये बहुत ही टेस्टी समोसा है। इसे काफी दिन तक स्टोर करके भी रख सकते है।
दिल समोसा (Dil samosa recipe in Hindi)
ये बहुत ही टेस्टी समोसा है। इसे काफी दिन तक स्टोर करके भी रख सकते है।
कुकिंग निर्देश
- 1
1. एक मिक्ससर जार में मूंग दाल नमकीन, आलू भुजिया नमकीन, टनाटन नमकीन, सोया स्टिक, कुछ कुछ नमकीन, सौंफ, शक्कर डालकर दरदरा पीस लेंगे।
- 2
2.अब सारे मिक्सचर को एक बाउल में निकालेंगे उसमे गरम मसाला, अमचूर पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, कटे हुए ड्राई फ्रूट्स, ओर 1 चम्मच घी या तेल डालकर मिक्स्चर तैयार कर लेंगे।
- 3
एक बाउल में मैदा, तेल नमक ओर जरूरत अनुसार पानी डालकर आटा गूथ लेंगे। और एक कटोरी में मैदा ओर पानी मिलाकर घोल तैयार करेंगे
- 4
अब एक लोइ लेंगे । उसे रोटी की तरह बेल लेंगे। और उसके ऊपर के हिस्से को काट लेंगे। और उसमे स्टफ्फिंग भर देंगे। ओर मैदा घोल से चिपका देंगे।
- 5
अब कोर्नर से धीरे धीरे मोडते हुए दिल शेप देंगे। इसी तरह सारे दिल समोसे तैयार कर लेंगे।
- 6
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करेंगे ओर सारे समोसे को डीप फ्राई करेंगे। क्रिसिपी होने पर एक प्लेट में निकाल लेंगे।
- 7
मूंग दाल हार्ट समोसे तैयार है।
इसे चाय के साथ सर्व करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (14)