अरबी के पत्ते के पकोड़े (Arbi ke patte ke pakode recipe in hindi)

Ekta Rajput @cook_21824554
अरबी के पत्ते के पकोड़े (Arbi ke patte ke pakode recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
बेसन में सारे मसाले डालकर आवश्यक अनुसार पानी डालकर एक घोल तैयार करे ।घोल न ज्यादा पतला हो न ज्यादा गाढ़ा हो।
- 2
अरबी के पत्तो को धोकर ओर उसके पीछे के डंठल को चाकू से काटकर सबसे पहले सबसे बड़ा अरबी का पत्ता रखे उसले ऊपर बेसन का घोल लगाए। फीर दूसरा पत्ता उसके ऊपर रखे ओर घोल लगाए।
- 3
दूसरे पत्ते के ऊपर भी बेसन का घोल लगाए। ऐसे ही 5 से 6 पत्ते लगाकर तैयार करे। फीर दोनो हाथो की सहायता से गोल गोल घुमाकर पत्तो को मोड़ते हुए रोल बनाले।
- 4
स्टीमर में प्लेट की तेल से ग्रेस करके पत्तो के रोल को रखे ओर 25 से 30 मिनट तक भाप में पकाये। जब भाप में पत्ते पाक जाए निकाल कर ठंडा करे और मध्यम आकार के टुकड़ो में गोल गोल काट लें
- 5
एक कड़ाई में तेल गरम करे। उसमे भाप मे पके हुए टुकड़ो को क्रिस्पी होने तक तले । गरम गरम परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13203953










कमैंट्स (7)