आलू पनीर ब्रेड रोल (Aloo paneer bread roll recipe in Hindi)

#chatori
ब्रेड रोल चाय के साथ परफ़ेक्ट स्नैक के रूप में खाया जा सकता है ।इसे बनाना आसान है और यह पेट भरनेवाला व्यंजन है,इसे आप बच्चों को टिफ़िन बॉक्स में भी दे सकते हैं ।अगर आप ज़्यादा तीखा पसंद करते हैं तो स्टफिंग बनाते समय ओरिगैनो व चिली फ्लेकस भी डाल सकते हैं ।

कुकिंग निर्देश
- 1
एक पैन में तेल डाल कर गर्म करें,अब इसमें जीरा व अदरक डाल कर भुने,इसके बाद इसमें हरी मिर्च डाले और कुछ सेकंड के लिए सेंके अब इसमें बारीक कटी हुई प्याज़ डालें और सुनहरा होने तक भूने।
- 2
अब इस में लाल मिर्च पाउडर,काली मिर्च पाउडर,चाट मसाला डाल कर मैश किया हुआ आलू और पनीर मिलाये ।शिमला मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिक्स करे।
- 3
नमक व हरा धनिया डालकर मिक्षण को तब तक पकाएं जब तक नमी पूरी तरह से सूख न जाए । आँच से हटाकर कुछ देर ठन्डा होने के लिए ढककर रख दें ।
- 4
अब रोल तैयार करने के लिए ब्रेड के किनारों को काट ले ।ब्रेड को कुछ सेकंड के लिए पानी में डालकर निकाल ले,सावधानी से ब्रेड से पानी निचोड़ दें । ध्यान रहे कि ब्रेड टूटे नहीं ।
- 5
ब्रेड की स्लाइस को हाथ में रखे,बीच मे फिलिंग रख कर किनारों को फ़ोल्ड करके रोल को ओवर शेप दें । इसी तरह से सारे रोल्स बना कर तैयार कर ले।
- 6
एक कढ़ाई में तेल गर्म करें ।जब तेल अच्छी तरह से गर्म हो जाये तब एक एक कर सारे रोल्स को तल ले।मध्यम आँच पर सुनहरा होने तक तले। तैयार है ब्रेड रोल इसे हरी चटनी और टमाटर सॉस के साथ सर्व करें ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)