केसर रबड़ी (Kesar rabdi recipe in Hindi)

#sawan
केसर रबड़ी उत्तर भारत की एक बहुत लोकप्रिय और प्रसिद्ध डिश है. यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है. इसे खाने के बाद डेजर्ट में लौंग खाना पसंद करते है.
केसर रबड़ी (Kesar rabdi recipe in Hindi)
#sawan
केसर रबड़ी उत्तर भारत की एक बहुत लोकप्रिय और प्रसिद्ध डिश है. यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है. इसे खाने के बाद डेजर्ट में लौंग खाना पसंद करते है.
कुकिंग निर्देश
- 1
केसर रबड़ी बनाने के लिए दूध को कढ़ाई में डाल कर गैस पर मध्यम आंच पर गर्म होने रखिए और इसे बीच बीच में कलछी से चलाते रहिए.
- 2
अब एक छोटे बाउल में केसर के धागे डालिए और उसने थोड़ा गर्म दूध डाल दीजिए. ताकि दूध में केसर का फ्लेवर आ जाए.
- 3
दूध के गर्म होने पर और उसमे उबाल आने पर गैस की आंच धीमी कर दीजिए.
- 4
जब दूध पर मलाई की पतली परत आने लगे तब इसे कलछी की मदद से कढ़ाई के किनारे पर लगा कर दूध को कलछी से तले तक चलाइए और हर बार जब दूध पर मलाई जमने लगे तब उसे कढ़ाई के किनारे पर लगा लीजिए.
- 5
दूध को आधा होने तक इसी तरह उबलने दीजि
- 6
जब दूध आधा हो जाए तब इसमें शक्कर और केसर वाला दूध डाल दीजिए.
- 7
अब इसे 7 से 8 मिनट तक गैस पर ही पकने दीजिए और फिर गैस बंद कर दीजिए.
- 8
कढ़ाई के किनारों पर लगे हुए मलाई के लच्छे दूध में मिला दीजिए.
- 9
अब इसमें इलायची पाउडर और थोड़े थोड़े काजू, बादाम और पिस्ता मिला लीजिए.
- 10
केसर रबड़ी बन कर तैयार है.
- 11
आप चाहे तो इसे गर्म गर्म भी सर्व कर सकते हो या फिर इसे पूरी तरह ठंडा होने पर फ्रिज में ठंडा होने रख दीजिए. ठंडा होने पर केसर रबड़ी को एक बाउल में निकालिए और ऊपर से काजू, बादाम और पिस्ता से गार्निश कर के
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (4)