प्याज की कचौड़ी (Pyaz ki kachodi recipe in Hindi)

#ebook2020
#state1
Post 1
राजस्थान के जोधपुर की फेमस प्याज कचौड़ी बनाई हूँ जो जोधपुर के साथ पूरे राजस्थान में फेमस है । इसे आप हरी चटनी या साॅस के साथ सर्व कीजिए ।
प्याज की कचौड़ी (Pyaz ki kachodi recipe in Hindi)
#ebook2020
#state1
Post 1
राजस्थान के जोधपुर की फेमस प्याज कचौड़ी बनाई हूँ जो जोधपुर के साथ पूरे राजस्थान में फेमस है । इसे आप हरी चटनी या साॅस के साथ सर्व कीजिए ।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बर्तन में मैदा नमक ले और उसमें घी मिला ले, सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर ले।
- 2
मैदा में थोड़ा थोड़ा गुनगुना पानी मिला कर आटा गूँथ लें आटा को एक गीले कपड़े से ढक कर 10 मिनट के लिए रख दें।
- 3
भरवां की सामग्री, एक कढाई में तेल गर्म कर उसमें जीरा, कलौंजी, सौंफ, तेज़ पत्ता,हरी मिर्च सभी को भून ले साथ ही उसमें प्याज़ भी मिला ले और उसे भी थोड़ा देर भून ले ।
- 4
जब प्याज़ थोड़ा भून जाए तो उसमें बेसन मिला ले और उसे भी भून लें जब बेसन की खुशबू आने लगे तो इसमें लाल मिर्च पाउडर,गरम मसाला, हल्दीपावडर,धनिया पाउडर, नमक डाले ।और इसे अच्छी तरह से मिक्स कर ले। 2-3,मिनट मध्य आंच पर चलते हुए भून ले ।
- 5
अब इसमे धनिया पत्ती मिला ले और गैस बंद कर दे । प्याज का मिश्रण ठण्डा होने दे ।
- 6
मैदा कीं छोटी छोटी लोई बन ले और उसमें प्याज़ का भरवां मिश्रण डाले । अच्छी तरह से पैक कर ले ।इसी तरह सभी कचौड़ी को बना ले ।
- 7
कढाई में तेल गर्म करें और धीमी आंच पर कचौड़ी को सुनहरा होने तक तल ले।इसी तरह सभी कचौड़ी को बना ले।
- 8
गरम गर्म प्याज़ कचौड़ी को हरी चटनी या साॅस के साथ सर्व कीजिए ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स (35)