सहजन फूल कोफ़्ता

#S1
#bihar
ऐसे सहजन फूल तो सभी जगह मिलते ही होंगे ,और सभी अपने-अपने तरीके से बनाते ही होंगे ,पर मैं बिहार से हूँ ,तो मैं आज आप सभी को स्पेशली अपने बिहार की डिश बताती हूँ,ऐसे मैंने सहजन फूल से तो कई अलग-अलग डिशेज़ बना चुकी हूँ ,पर मैं ये डिश पहली बार ही बनायीं हुई हूँ ,वो भी बिल्कुल अपने मन से ही , ये रेसिपी मेरी खुद की बनायीं हुई हैं,और जब मैं इन्हें बनाकर और सभी को जब सर्व किया तो ,फिर सभी ने तो मेरे स्वादिष्ट सहजन फूल के कोफ्ते की खूब तारीफ़ की और साथ ही मेरी भी, सहजन फूल कोफ़्ता (बहुत ही स्वादिष्ट रेसिपी)
फ्रेंड्स,अगर आप सभी को भी तारीफें बटोरने हैं तो एक बार आप सभी भी मेरी रेसिपी को ट्राय करना , अगर आप सभी को मेरी रेसिपी पसंद आ जाये तो जरूर कोशिश करना ,और तारीफें भी बटोरना और हो सके तो मुझे भी थोड़ा आपसब याद कर लेना🙏🏻
तो चलें अब रेसिपी की ओर :-

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सभी सहजन फूल को डंठलों से निकाल लें और उन्हें पानी से धोते हुए अच्छे से साफ़ करें,और अब उन फूलों में मैश किया आलू और चावल के आंटे को दें और साथ ही मसालों में से थोड़े-थोड़े कर हल्दी-अदरक-लहसुन-हरीमिर्च का पेस्ट, और जीरा पाउडर+धनिया +लाल मिर्च+मरीच पाउडर को दें और उन्हें अच्छे से मिक्स कर लें और सहजन फूल के मिश्रण से अब छोटे-छोटे बॉल सेप देते हुए सभी बॉल को तैयार कर लें
- 2
अब एक कढाई को गर्म होने के लिए गैस पर रखें और उनमें तेल को गर्म होने के लिए दें, गर्म हो जाने पर अब सभी बॉल को तेल में छोड़ते जाएँ और सुनहरा होने तक तल लें,अब रेडी हैं आपके सारे बॉल,
- 3
अब उसी कढ़ाई में अगर जरूरत हो तो और भी तेल दें अन्यथा ना दें, अब सभी साबुत मसालों को दें,चटकने के बाद प्याज़ दें,थोड़ी देर भुनने के बाद अब लहसुन-अदरक-हरी मिर्च के पेस्ट को दें और इन्हें भी कुछ समय के लिए भून लें और अब सारे मसालों को दे दें और चम्मच से चला दें अब कटे टमाटरों को भी दे दें और अब तेल ऊपर आने तक मसालों को भून लें
- 4
अब पानी को आवश्यकता अनुसार दें और उबलने के बाद अब सारे बॉल को भी दे दें और अब इन्हें भी 2 मिनट के लिए उबलने दें। अब तैयार हैं सहजन फूल कोफ़्ता।
- 5
अब चावल या रोटी के साथ गरमा गरम या ठंढा जैसे भी सर्व करो,बहुत स्वादिष्ट लगेंगे ।
- 6
धन्यवाद
- 7
नोटः अगर जो कोई फ्रेंड्स प्याज़+लहसुन नहीं खाते, वो बिल्कुल भी ना दें,उनके बिना भी बहुत ही स्वादिष्ट बनेंगी कोफ़्ता,सिर्फ आप टमाटर की क्वांटिटी को बढ़ा दें,फिर बनाएं और एन्जॉय करें धन्यवाद🙏🏻
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)