हिमाचली बबरू (himachali babru recipe in Hindi)

बबरू हिमाचल के सभी शुभ कामों में एक महत्पूर्ण मिठाई /भोज के रूप में जाना जाता है, बबरू मीठी होती है और सांचे पर डिजाईन बना कर पकाया जाता है...
#ebook2020
#state6
#weak6

कुकिंग निर्देश
- 1
गुड़ को 1 कप पानी के साथ उबाल कर छान लेंगे।
- 2
अब एक बाउल में आटा दाल कर यीस्ट पाउडर और गुड़ वाले पानी के साथ सबको सान लेंगे।
- 3
एक सॉफ्ट सा डो तैयार कर के ऊपर घी लगा देंगे।
- 4
एक एयरटाइट डब्बे में रख कर 3-4 घंटे के लिए या खमीर उठने तक रखेंगे।
- 5
उसके बाद इसमें हम सौंफ और कटे काजू मिला कर 5-10 मिनट्स और सान लेंगे। हिमाचल में तो अलग तरह का सांचा होता है, मेरे पास यही था इसलिए इसके ऊपर तेल लगा कर छोटे छोटे टिक्कियां जैसा बना लेंगे।
- 6
कुछ को मैंने चकले पर तेल लगा कर बेल लिया है। अब पैन में तेल गरम कर के सबको मध्यम आंच पर पकाते हुए छान लेंगे।
- 7
हमारा हिमाचली बबरू बन कर तैयार है, इसे हम 10-15 दिनों तक रख कर भी खा सकते हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (10)