प्याज ओर पालक के पकौड़े (pyaz aur palak ke pakode recipe in Hindi)

प्याज ओर पालक के पकौड़े (pyaz aur palak ke pakode recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
प्याज को छीलकर लंबा काट लें एक बड़े कटोरे में।
- 2
उसमे बेसन, पलाक, कैसा हुआ अदरक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, करी पत्ते, हरा धनिया, अजवाइन, जीरा, हींग, सौप,नमक डाले।
- 3
एक चम्मच से उन्हें अच्छी तरह मिला ले और 10 मिनट के लिए रख दे।
- 4
थोड़ा-थोड़ा पानी डाले लगभग एक कप और सभी सामग्री को मिला ले। ताकि सभी मसाले अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं।
- 5
एक गहरी कढ़ाई में मध्यम आंच पर तेल गर्म करें। तेल पर्याप्त गर्म है या नहीं देखने के लिए गरम तेल में एक चुटकी मिश्रण डाले और देखें अगर यह रंग बदले बिना ही ऊपर की ओर तुरंत ही आता है, तो तेल तलने के लिए पर्याप्त रूप से गर्म है। पकौड़े तलने के लिए एक चम्मच से या हाथ से थोड़ा सा मिश्रण लो और तेल मे डालो, 3-4 बार (या ज्यादा, कढ़ाई के आकार के अनुसार) ओर उन्हे सुनहरी भूरे होने तक तलें। उन्हें समान रूप से बीच में कभी-कभी कलछी से चलाते रहो।
- 6
उन्हें तेल में से निकाल कर एक थाली में पेपर नैपकिन के उपर रखे। बाकी बचे मिश्रण मे से भी पकौड़े इसी तरह तले। और गरमा गरम पकौड़े चाय के साथ परोस से।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






कमैंट्स (6)