मूली पत्ता ढोकला (Mooli patta dhokla recipe in hindi)

#Winter2
ठंडी के मौसम में मक्का के आटे के गरमा गरम ढोकले का स्वाद कुछ अलग ही है। आज मैने इन्हें मूली के पत्तों के साथ बनाया है और मेरे घर में सभी को बहुत पसंद आया।
मूली पत्ता ढोकला (Mooli patta dhokla recipe in hindi)
#Winter2
ठंडी के मौसम में मक्का के आटे के गरमा गरम ढोकले का स्वाद कुछ अलग ही है। आज मैने इन्हें मूली के पत्तों के साथ बनाया है और मेरे घर में सभी को बहुत पसंद आया।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मक्का का आटा, अजवाइन, हींग, जीरा, सौंफ पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अदरक पेस्ट, हरी मिर्च, नमक, बेकिंग सोडा, मूली के पत्ते व धनिया पत्ती को अच्छे से मिक्स कर के इसमें दही डालें। अब गरम पानी से आटा गूंथ लें।अब इसमें 1 चम्मच तेल लगा दें।
- 2
अब हाथ पर थोड़ा तेल लगाकर आटे की लोई गोल ले कर इसे थोड़ा चपटा करें और बीच में कैद कर दें । इस तरह सब ढोकले बना लें।
- 3
अब कड़ाई में 5-6 कप पानी ले कर इसे उबलने के लिए रख दें। उबलने पर इसमें 2 चम्मच तेल मिलाकर सब ढोकले पानी में डाल दें। 10-15 मिनिट तक धीमी आंच पर चलने दें। बीच बीच में धीरे से हिलाते रहें।
- 4
अब अच्छे से पक जाने पर सर्विंग प्लेट में निकाल लें। घी व धनिया पत्ती से गार्निश कर के दाल व रायते के साथ गरमा गरम सर्व करें।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Anjali Anil Jain को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स (4)