मेवे वाली इडली (meve wali idli recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक पैन में तेल/देसी घी डालें, जब घी गरम हो जाए तब इस में सरसों चटकाए, जब सरसों चटकने लगे तब इस में काजू, चिरौंजी, चने की दाल डाल दें और सेकें
जब चने की दाल थोड़ी लाल हो जाए तब उस में हरी मिर्च, कड़ी पत्ता और अदरक डाल दें और कम गैस पर इसे 2-3 मिनट तक चलाएं। - 2
अब तुरंत इस में रवा डाल दे और 3-4 मिनट तक कम गैस पर इसे भूने. ध्यान रखे की आपको रवा को लाल नही होने दें। सूजी सफ़ेद ही रहनी चाहिए इसलिए धीमी आंच पर अच्छे से सेकें और गैस से उतार कर ठंडा होने दें।
- 3
जब तक सूजी ठंडी होती है तब तक जो भी सब्जी आप डालना चाहते हें उसे बारीक काट लें। जैसे की शिमला मिर्च, धनिया, गाजर बस ध्यान रखें की जो भी सब्जी डालें उसे एक दम बारीक काटें या फिर कद्दूकस करें।
- 4
रवा जब ठंडा हो जाए तब उस में सब्जी, दही, हल्दी, नमक और पानी मिला दें
अब अच्छे से इसका घोल बना कर आधे घंटे के लिए छोड़ दें ताकि सब कुछ अच्छे से घुल जाए। - 5
इडली स्टैंड में पानी गरम होने रख दें ।
- 6
इडली के घोल में में ईनोडालकर अच्छे से मिला लें ।
- 7
अब इडली की प्लेट्स में तेल लगाकर उस में नीचे एक एक काजू रखकर इडली का घोल डालें।
- 8
पानी जब उबलने लगे तब उस में इडली की प्लेट रख दें और 10 मिनट तक उसे भाप पर बफने दें।
- 9
10 मिनट के बाद गैस बंद कर इडली स्टैंड से इडली प्लेट बाहर निकाल लें और ठंडा होने दें।
- 10
तैयार इडली को सांचे से निकाल कर सांबर और नारियल की चटनी से साथ परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स (7)