#tech2 #GA4 दही के शोले

सुबह के नाश्ते, शाम के स्नैक्स या किसी भी पार्टी का परफेक्ट स्टार्टर-दही के शोले. इन्हें दही के ब्रेड रोल भी कहा जाता है और ये स्वाद में बेहद जबर्दस्त लगते हैं.
#tech2 #GA4 दही के शोले
सुबह के नाश्ते, शाम के स्नैक्स या किसी भी पार्टी का परफेक्ट स्टार्टर-दही के शोले. इन्हें दही के ब्रेड रोल भी कहा जाता है और ये स्वाद में बेहद जबर्दस्त लगते हैं.
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बड़े प्याले में हंग कर्ड निकाल लीजिए. इसमें पनीर को कद्दूकस करके डाल दीजिए. साथ में बारीक कटी हुई गाजर, बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, बारीक कटा हुआ हरा धनिया, बारीक कटी हरी मिर्च, काली मिर्च और नमक डालकर मिक्स कर लीजिए.
मैदा में थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए गुठलियां खत्म होने तक पतला घोल बनाकर तैयार लीजिए.
- 2
ब्रेड के किनारे चाकू की सहायता से काटकर अलग कर दीजिये, इसके बाद, एक ब्रेड लीजिए, उसे बेलन की सहायता से दबाव देते हुए बेल लीजिए.
बेली हुई ब्रेड पर 1 चम्मच स्टफिंग रख दीजिए और ब्रेड के किनारों पर मैदे का घोल लगाकर ब्रेड को रोल कर लीजिए. ब्रेड के किनारों को चिपकाने के लिए ब्रेड रोल को पॉलीथिन शीट पर रखकर एक बार फिर से रोल कर लीजिए. फिर, रोल के दोनों किनारों को हल्के हाथों से दबाते हुए एक दूसरे की विपरित दिशा में मोड दीजिए.
ब्रेड रोल अच्छे से चिपक कर तैयार है, ब्रेड रोल को पॉलीथिन शीट से निकालकर प
- 3
कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये, मीडियम गरम तेल होने पर एक तैयार रोल उठाइये और गरम तेल में डालिये. रोल अच्छी तरह से तला जा रहा है, तब 3 से 4 या एक बार में जितने रोल कढा़ही में आसानी से आ जाएं डाल दीजिए. रोल को कलछी से पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये. एक बार के ब्रेड रोल तलने में 3 से 4 मिनिट का समय लग जाता है.
तले हुये दही ब्रेड बॉल निकालकर प्लेट में बिछे नैपकिन पर रखिये. सारे रोल इसी तरह से तलकर तैयार कर लीजिये. गरमागरम क्रिस्पी और टेस्टी दही के शोले बनकर तैयार हैं, इन्हें काट कर सर्व कर
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- पंजाबी दाल तड़का(Punjabi dal tadka recipe in Hindi)
- टमाटर के चपली कबाब (tamatar ki chapli kabab recipe in Hindi)
- कश्मीरी फिरनी (kashmiri phirni recipe in Hindi)
- चीज़ी गार्लिक मिनी कुलचा (cheese garlic mini kulcha recipe in Hindi)
- टमाटर लाल मिर्च की चटनी (tamatar lal mirch ki chutney recipe in Hindi)










कमैंट्स (6)