मलाई कोफ्ता (Malai Kofta Recipe In Hindi)

मलाई कोफ्ता (Malai Kofta Recipe In Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
कोफ्ता बनाने के लिए :-
सबसे पहले एक बाउल में पनीर, आलू, कॉर्नफ्लोर, हरी मिर्च, अदरक और नमक डालें।
अब हल्के हाथ से मिश्रण को अच्छे से मिला लें।
मिश्रण के छोटे छोटे बॉल्स बनाये और बॉल्स के बीच मे थोड़े ड्राई फ्रूट्स डाल कर किसी भी आकर में कोफ्ता बॉल्स बना लें
अब कड़ाई में तेल गरम करें और हाई मीडियम आँच पर बाहर से क्रिस्पी और सुनहरा होने तक फ्राई कर लें।
सभी कोफ़्तों को फ्राई कर किसी प्लेट में निकाल लें। - 2
एक कड़ाई में तेल और बटर डाले। इसमें लौंग, इलायची, तेजपत्ता, दालचीनी का टुकड़ा, और जीरा डाल कर भून लें।
अब इसमें कटे प्याज, अदरक और लहसुन डाल कर 1-1.1/2 मिनट तक भूने।
इसमें कटे टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और नमक डालें।
सभी को अच्छे से मिला ले और कुछ सेकेण्ड के लिए भुने। - 3
अब इसमें थोड़ा पानी (1/2 कप) डाले और 2-3 मिनट्स तक डक कर पकाये।
अच्छे से पकने पर थोड़ा सा ठंडा कर ले औऱ एक मिक्ससर जार में डाल कर पेस्ट बना ले।
अब कड़ाई में पेस्ट को छलनी से छान कर डाले। - 4
इसमें काजू का पेस्ट मिलाये और स्वाद अनुसार नमक मिला कर 2 मिनट्स तक धीमी आंच पर पकने दे।
अब इसमें चीनी, गरम मसाला मिलाये और कुछ सेकंड बाद में मलाई/क्रीम भी डाल कर मिला ले।
कुछ सेकण्ड्स बाद गैस को बंद कर दे।
तैयार हैं गरमा गरम ग्रेवी इसे कोफ्ता को रख कर उसके ऊपर डाल कर उस पर क्रीम डाल कर सर्व करें।
तैयार है रेस्टोरेंट स्टाइल मलाई कोफ्ता । इन्हें चावल, नान, पराठा के साथ सर्व करे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़








कमैंट्स (8)