पंजाबी आलू पराठा (punjabi aloo paratha recipe in Hindi)

पंजाबी आलू के परांठे बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं उसमें आटा कम और आलू ज्यादा होता है इतना ही नहीं इन परांठो में जो मसाला इस्तेमाल किया जाता है वो भी काफी टेस्टी होता है। आलू पराठा आम तौर पर चटनी, दही और अचार के साथ लंच या डिनर में खाया जाता है। आप इसे चाय और अचार के साथ सुबह के नाश्ते में ले सकते हैं....
#ebook2020
#state9
#week9

कुकिंग निर्देश
- 1
आटा, मैदा, घी और मलाई को दूध से सान लेंगे और कवर कर के रख देंगे।
- 2
उबले आलू को छील कर मैश कर लेंगे।
- 3
पैन में तेल को गरम करके पहले जीरा डालेंगे फिर प्याज़ को भून लेंगे। फिर सारे मसाले डाल कर भून लेंगे।
- 4
उसके बाद मैश किए आलू को डाल कर अच्छे से मिला देंगे।
- 5
जब सब भून जाए तब आलू के मिश्रण को ठंडा होने देंगें और उसकी लोई बना कर रख लेंगे।
- 6
आटे की लोई को थोड़ा बेल के उसपे घी लगा देंगे। फिर आलू की मिश्रण वाला लोई रख कर बंद कर देंगे। पहले हांथो से दबा कर फैलाएंगे फिर थोड़ा बेल लेंगे।
- 7
तवा गरम करके दोनों तरफ से घी लगा कर पका लेंगे।
- 8
हमारा पंजाबी आलू पराठा बन कर तैयार है, बटर, दही सॉस या अचार के साथ सर्व कर सकते हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (11)