धुसका (Dhuska recipe in Hindi)

#ebook2020 #week11 #bihar धुसका बिहार की पारंपरिक रेसिपी है। मुझे यह बनारस की कचौड़ी की याद दिलाती है जिसको की आलू की सब्जी के साथ परोसा जाता है। धुसका को भी आलू की सब्जी के साथ परोसा जाता है। पर मैंने आलू की जगह कच्चे केले की सब्जी बनाई है।
धुसका (Dhuska recipe in Hindi)
#ebook2020 #week11 #bihar धुसका बिहार की पारंपरिक रेसिपी है। मुझे यह बनारस की कचौड़ी की याद दिलाती है जिसको की आलू की सब्जी के साथ परोसा जाता है। धुसका को भी आलू की सब्जी के साथ परोसा जाता है। पर मैंने आलू की जगह कच्चे केले की सब्जी बनाई है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सारी सामग्री एकत्रित कर ले। मैंने सुबह दालचावल दे धोकर पानी में 4-5 घंटे के लिए भिगो दिया था।
- 2
थोड़ा पानी डालकर दाल चावल, 4 हरी मिर्च, सौंठ पाउडर, हल्दी पाउडर, हींग, नमक को मिक्सर जार में डालकर बारीक पीस लेवे।
- 3
पीस कर एक बर्तन में निकाल ले। घोल में जीरा भी मिला दे।
- 4
धनिया पत्ती बारीक कटी हुई भी मिला दे। और ढककर रख दे। घोल गाढ़ा लगे तो पानी मिला लेे। घोल पकौड़े के। घोल जैसा बहता हुआ हो। इसको 2-4 मिनट अच्छे से फेंट लेे।
- 5
तेल गरम होने के लिए रखे। चम्मच की सहायता से तेल में 1 चम्मच घोल को एक ही जगह पर डाले। धुसका अपने आप ही फूलकर ऊपर आ जाए तब दूसरा डाले। इनके ऊपर तेल कढ़ाही से चम्मच से डालते जाए जिससे यह फूलते जाते हैं।
- 6
इनको अलट पलट कर कर सुनहरी होने तक तलें और टिश्यू पेपर पर निकाल ले। कच्चे केले की सब्जी बनाने के लिए केला उबाल लें। मैंने 2 लोगो के हिसाब से ही केले की सब्जी बनाई है।
- 7
केले की सब्जी की ग्रेवी के लिए मिक्सर जार में टमाटर, हरी मिर्च, सौंठ पाउडर डालकर पीस लेे।
- 8
बर्तन में तेल गरम होने रखे और करी पत्ते, हरी मिर्च,जीरा डालकर टमाटर का पेस्ट डाल दे और उसको पकाएं। साथ ही धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक भी डाल दे और ग्रेवी को तेल छोड़ने तक ढककर पकाएं।
- 9
केले को उबालने के बाद छील कर हाथ से मसाला ले। केलो को एकदम पीसना नहीं है।
- 10
ग्रेवी के पकने पर थोड़ा सा पानी डाल दे जितना रसा सब्जी में पसंद हो और एक उबाल आने पर केले उसमे डाल दे। एक दो उबाल और लेकर गैस बंद कर दें। बारीक कटी धनिया पत्ती से सजा लेे।
- 11
अब गरम गरम धुसका को कच्चे केले की गरम सब्जी के साथ परोसे और आनंद ले।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




































कमैंट्स (10)