चीज़ी चाउमीन (cheesy chowmein recipe in Hindi)

चीज़ी चाउमीन (cheesy chowmein recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चीज़ी चाउमीन बनाने के लिए हम एक पैन मे पानी गरम होने रखेंगे उसमें1चम्मच तेल और एक चुटकी नमक डालकर उबला कर लेंगे.। पानी मे उबाल आने पर उसमें नूडल्स डाल कर 5मिनट तक पका लेंगे।
- 2
नूडल्स को उबलने के बाद हम नूडल्स को किसी जाली वाले बाउल मे पलट लेंगे और उसके ऊपर ठंडा पानी डाल देंगे जिससे उबले हुए नूडल्स आपस मे चिपकेंगे नहीं।
- 3
गाजर, पत्ता गोभी, शिमला मिर्च को लम्बाई मे काट लेंगे.।
- 4
अब कढ़ाई मे तेल डालकर गरम करेंगे। तेल के गरम होने पर अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भून लेंगे। अब उसमें प्याज़ डालेंगे और तेज आंच मे भूने फिर शिमला मिर्च और गाजर और पत्ता गोभी को डालकर तेज आंच मे 1मिनट तक भून ले।
- 5
अब इसमें उबले हुए नूडल्स डालकर मिक्स करे। काली मिर्च का पाउडर, सोया सॉस, चिली सॉस, सिरका और टमाटर सॉस और एक चुटकी नमक डालकर सभी को अच्छे से मिक्स कर ले.। ये सभी हमें तेज आंच मे करना है।
- 6
चीज़ क्यूब को कद्दूकस कर ले और चाउमीन मे डालकर मिक्स करे। हमारा स्वादिस्ट चीजी चाउमीन तैयार है इसको हम गरमागरम बच्चों बडो सभी को सर्व कर सकते।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (29)