केले का कबाब (kele ka kabab recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
पहले हम केले को पांच छह सिटी देकर उबाल लेंगे। उसके बाद एक अलग बाउल में रखकर उसे मैस कर लेंगे।
- 2
एक अलग तवे पर जीरा,लौंग तेजपत्ता और दालचीनी को भून कर उसके बाद पीसकर अलग रख लेंगे
- 3
एक अलग कुक्कर में एक चम्मच तेल डालेंगे फिर उसमें चुटकी भर हींग डालकर दो कटी हुई लच्छेदार प्याज़ डालक थोड़ी देर फ्राई करेंगे, फिर उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट,हाफ टीस्पून धनिया पाउडर,एक तिहाई गरम मसाला,एक तिहाई लाल मिर्च पाउडर,बारीक कटी हरी मिर्च,नमक स्वाद अनुसार और अलग से रखी भुनी हुई मसाला भी डालकर दो से 3 मिनट धीमी आंच पर फ्राई करेंगे
- 4
इन सब मसालों को हम केले के साथ मिक्स कर देंगे इसके ऊपर थोड़ी सी काली मिर्च, ऊपर से कटी हुई कच्ची लच्छेदार प्याज, धनिया पत्ता डालकर अच्छी तरह से मिला देंगे। उसके बाद हाथ में थोड़ा सा घी लगाकर गोल-गोल अलग रख लेंगे
- 5
अब हम अलग से फ्राइपैन में थोड़ा सा तेल डालकर मीडियम आंच में कबाब को फ्राई करेंगे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स (5)