गुड़ से बने चीले (gur se bane cheele recipe in Hindi)

Deepali Jain @cook_26219246
#Bf.मीठे में राजा है गुड़
गुड़ से बने चीले (gur se bane cheele recipe in Hindi)
#Bf.मीठे में राजा है गुड़
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक तपेली में गुड़ लेंगे उसमें पानी डाल देंगे। और 10 मिनट के लिए ढककर रख देंगे। जिससे गुड पूरी तरीके से पानी में घुल जाएगा।
- 2
अब तैयार हुए घोल में धीरे धीरे कर के आटा को डालेंगे। आटा अच्छे से मिक्स होने के बाद। उसमें काजू, बादाम, इलायची पाउडर, नमक, सोडा सभी को अच्छे से मिक्स कर देंगे।
- 3
अब गैस पर तवा रखेंगे तवा गर्म होने पर चारों तरफ घी लगा देंगे। और जो गुड़ का मिश्रण तैयार हुआ है। वह चम्मच की सहायता से तवे पर फैला देंगे।
- 4
अब गुड़ के चीले को घी लगाकर दोनों साइड से अच्छे से शेक लेंगे। और गरमा गरम परोसे।
- 5
तो तैयार है मीठे का राजा गुड। और गुड़ से बने चीले।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13873556






कमैंट्स (4)