पालक लच्छा पराठा (palak lachcha paratha recipe in Hindi)

पालक लच्छा पराठा (palak lachcha paratha recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक परात में आटा ले।पालक,हल्दी पाउडर,लाल मिर्च पाउडर,कसूरी मेथी,अजवाइन,गरम मसाला,नमक और २ टी स्पून घी मिलाए।पानी की सहायता से नरम आटा गूंथ के तैयार करे।ढककर १५ से २० मिनट सेट होने के लिए रख दे।
- 2
तैयार आटे में से थोड़ा सा पोर्शन निकालिए और गोल लोई बना ले। लोई को सूखे आटे में लपेटकर बिल्कुल पतला गोल पराठा बेल ले।बेले हुए पराठे पर ब्रश से घी लगाए और थोड़ा सूखा आटा छिड़के।फिर पराठे को चित्रानुसार फोल्ड करते हुए रोल कर लीजिए।इस रोल को गोल करते हुए लपेटकर बंद कर ले।रोल को सूखे आटे में लपेट कर पराठा बेल ले।
- 3
- 4
गरम तवे पर थोड़ा सा घी डालकर चिकना कर ले। परांठे को सिकने के लिए तवे पर डाले।नीचे की साइड से थोड़ा सिकने पर परांठे को पलट दे। परांठे के दूसरी साइड थोड़ा सा सिक जाते ही साइड से पराठे की चारों ओर से घी डाले ।फिर पलट कर ऊपर से घी डाले और दोनों साइड से अच्छे से शेक ले।
- 5
चाय,दही,अचार या रायते के साथ सर्व करे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स (5)