फुल्की (Fulki recipe in hindi)

#Tyohar
त्यौहार स्पेशल में घर पर बनाएं यह नमकीन फुल्की और चाय के साथ इसका आनंद उठाएं।
फुल्की (Fulki recipe in hindi)
#Tyohar
त्यौहार स्पेशल में घर पर बनाएं यह नमकीन फुल्की और चाय के साथ इसका आनंद उठाएं।
कुकिंग निर्देश
- 1
एक परात में मैदा, अजवाइन, नमक, और मोयन अच्छे से मिला लें। अब मैदे में मोयन को अच्छी तरह से मिलाने के लिए मैदे को हथेली से २-३ मिनट तक रगड़ें।
- 2
इसके बाद थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें और आटे में मिलाएँ और मैदे के आटे को गूंथे। ना ज्यादा नरम आटा ना सख्त। फिर इसे ढककर २०-१५ मिनट के लिए रखें।
- 3
ऊपर से थोड़ा सा तेल डालकर आटा को थोड़ा चिकना कर लें। अब इसके बराबर हिस्से कर गेंदों के आकार में लोई बना लें।
- 4
चकले पर मैदे की डस्टिंग कर बेलन से गोल पतली रोटी जैसा बेल लें। फिर चाकू से छोटे बर्फी के आकार में काट लें।
- 5
अब कड़ाही में तेल गर्म करें। पहले तेज आंच पर फुल्की तेल में डालकर ४0 सेकंड्स तलें। फिर आंच धीमी कर फुल्की को क्रिस्प गुलाबी होने तक तलें। इस तरह बैचेस में सारी फुलकियां तल लें। ठंडा होने पर एयर टाईट डब्बे में रखें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (5)