समोसा(Samosa recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक परात में मैदा, अजवाइन, नमक, और मोयन अच्छे से मिला लें। अब मैदे में मोयन को अच्छी तरह से मिलाने के लिए मैदे को हथेली से २-३ मिनट तक रगड़ें।
- 2
इसके बाद थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालकर मैदा गूंथ लें इसे ढककर २०-१५ मिनट के लिए रखें।
- 3
फिर ऊपर से थोड़ा सा तेल डालकर आटा को थोड़ा चिकना कर लें अब इसके बराबर हिस्से कर गेंदों के आकार में लोई बना लें।
- 4
चकले पर मैदे की डस्टिंग कर बेलन से गोल रोटी जैसा बेल लें। फिर चाकू से बीच से दो हिस्सों में लंबा काट लें। इस तरह सारे लोई बेलकर समोसे की कवर बना लें।
- 5
आलू मसाला बनाने के लिए: एक कड़ाही में तेल गरम करें जीरा,सौंफ और मेथी डालें जब यह फूटने लगे तो हल्दी पाउडर, कुटी हुई अदरक और धनिया डालें और अच्छी खुशबू आने तक भूनें।
- 6
अब मटर डालें और 2 मिनट तक भूनें। उबले आलू को हाथो से तोड़कर डालें और नमक मिलाएं अच्छे से मिलाकर ३-४ मिनट तक भूनें।
- 7
अब सारे सूखे मसाले डालकर अच्छी तरह से मिला लें धनिया और पुदीना का पत्ता डालकर मिलाएं और समोसे का आलू तैयार है एक बॉउल में निकालकर ठंडा होने दें।
- 8
अब समोसे के कवर पर हल्का पानी लगाकर समोसे का आकार देते हुए सभी समोसे में आलू का मसाला भर लें।
- 9
समोसा तलने के लिए: तेल को हल्का गर्म करें। तेल में भरे हुए समोसे डालें और धीमी आंच पर कुछ मिनटों के लिए तलें,जब मैदे का कवर फर्म हो जाए तो उन्हें पलटें और मध्यम आंच पर कुरकुरे और सुनहरे होने तक तलें इस तरह सारे समोसे मध्यम आंच पर तलें और गर्मागर्म समोसे हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

















कमैंट्स (8)