पालक पनीर(Palak Paneer recipe in Hindi)

पालक पनीर बहुत ही टेस्टी और हेल्दी होती है. यह सब्जी कम तेल में भी बन जाती है. इसमे थोड़ा नींबू का रस डाल देने से और टेस्टी बन जाता है. फिर बच्चे भी पसंद से खा लेते है.
पालक पनीर(Palak Paneer recipe in Hindi)
पालक पनीर बहुत ही टेस्टी और हेल्दी होती है. यह सब्जी कम तेल में भी बन जाती है. इसमे थोड़ा नींबू का रस डाल देने से और टेस्टी बन जाता है. फिर बच्चे भी पसंद से खा लेते है.
कुकिंग निर्देश
- 1
पालक को अच्छी तरह साफ कर लें. पानी मे शक्कर डाल कर गर्म होने रख दे.जब पानी गर्म हो जाएँ और शक्कर पिघल जाएँ तो उसमें पालक डाल दे. जब पालक की पत्तियाँ नरम हो जाएँ तो उसे एक छन्ना मे निकाल कर धो ले और ठंडा होने के बाद पिस लें.शक्कर डालने से पालक का कलर पकने के बाद हरा ही रहेगा, मसालों को मिक्स करने के बाद ही हल्का सा बदलेगा लेकिन हरा ही रहेगा. पिक 3 की तरह सभी चिजे तैयार कर ले.पनीर का एक बड़ा पीस छोड़ कर बाकी को छोटे टुकड़े मे काट ले.
- 2
नानस्टिक फ्राइंग पैन में एक टेबल स्पून तेल डाल कर पनीर हल्का फ्राई कर ले. उसे एक कटोरा मे डालकर उसमें पनीर डुबने तक पानी डाल दें. फ्राइंग पैन में थोड़ा तेल बचा होगा उसमें थोड़ा और तेल डाल कर प्याज़ डाल दे.आँच धीमी रखे.उसे हल्का लाल होने तक फ्राई कर ले.
- 3
अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट बना ले या बारीक कूट ले और उसे प्याज़ फ्राई होते ही उसे डालकर हल्का लाल होने तक फ्राई करे. धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डाल दे और एक मिनट मिक्स करने के बाद पिसा हुँआ पालक डाल दें.
- 4
उसे दो तीन मिनट भुने और पिसा टमाटर डाल दे. उसे मिक्स कर दे. 3-4 मिनट उसे पका ले. फिर पनीर पानी सहित उसमें डाल दे. आपको जैसी ग्रेवी चाहिए उस अनुसार और पानी डाल दे लेकिन इस सब्जी की ग्रेवी गाढ़ी ही रहती है. थोड़ी देर पका ले और गैस बन्द कर दे और नींबू का रस डालकर मिक्स कर दे.
- 5
इसे रोटी, पराठा या नान के साथ र्सव करें. र्सव करते समय ऊपर से बचा हुँआ पनीर कद्दूकस कर के डाल दे.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स (11)