खजूर के लड्डू (khajur ke ladoo recipe in Hindi)

#Tyohar
इस समय तो त्योहार का मौसम चल रहा है,और त्योहार में मीठे की बात न हो ऐसा संभव नहीं, ज्यादा घी,चीनी,मावा मैदा हमारी सेहत के लिए नुकसानदेह है किन्तु यदि खजूर के लड्डू हो तो बिना फिक्र के हम इसे खा सकते हैं, क्योंकि एक तो ये सेहतमंद हैं और दूसरे हमारे मीठे की क्रेविंग को भी खत्म करते हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
खजूर के बीज निकाल दें और सारे मेवा इकट्ठा कर लें।
- 2
पोश्ता दाना को सूखा भून लें, अखरोट को भी सूखा2-3मिनट भून लें।
- 3
कडाही में एक चम्मच घी डाल कर बादाम,काजू भून कर निकाल लें और उसी बचे घी में मखाना डालें मध्यम आंच पर 5-6मिनट कुरकुरा होने तक भून लें।
- 4
मिक्सी में पहले मखाने को महीन पीस लें, फिर बाकी सारे मेवा को या तो छोटे टुकड़ों में काट लें या मिक्सी में एक -दो बार चला कर छोटे टुकड़ों में क्रश कर लें। खजूर को भी मिकसी में पीस लें, पिसने के बाद खजूर डो जैसा बन जायेगा।
- 5
पिसे खजूर, पोश्ता दाना और मेवा को अच्छे से मिला ले और छोटे-छोटे भाग लेकर लड्डू बना लें। इस स्वादिष्ट और पौष्टिक लड्डू का आनंद उठायें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (9)