व्हाईट सॉस मैकरॉनी (white sauce macaroni recipe in Hindi)

#jpt
ये मैकरॉनी लगभग सबकी मनपसंद होती है।बहुत ही जल्दी से और बहुत ही स्वादिष्ट बनती है ये मैकरॉनी।
व्हाईट सॉस मैकरॉनी (white sauce macaroni recipe in Hindi)
#jpt
ये मैकरॉनी लगभग सबकी मनपसंद होती है।बहुत ही जल्दी से और बहुत ही स्वादिष्ट बनती है ये मैकरॉनी।
कुकिंग निर्देश
- 1
आधी पतेली पानी उबालकर उसमे तेल, मैकरॉनी और नमक डालकर उबाले। मैक्रोनी ८० % कुक होने तक पकाना है।और फिर स्ट्रेन कर लीजिए।
- 2
जब तक मैकरॉनी पक रही है तब तक व्हाईट सॉस बना लेते है।सॉस बनाने के लिए एक कढ़ाई में बटर डाले।लहसुन डाले।जरा सा भून ले फिर मैदा डालकर सुनहरा होने तक भूने (धीमी आंच पर)।फिर थोड़ा थोड़ा करके दूध डाले और लगातार हिलाते रहिए।उसमे नमक, ओरिगैनो,काली मिर्च पाउडर,चिली फ्लेक्स और चीज़ मिलाएं।धीमी आंच पर पकने दे।
- 3
मैकरॉनी पक के तैयार हो जाने पर पौने(स्कीमर) से निकालकर सॉस में मिला दे। अच्छे से मिक्स करे।अगर सॉस गाढ़ा लगे तो मैकरॉनी उबला पानी थोड़ा सा मिलाए।१ से २ मिनट पकाएं फिर गैस की फ्लेम बंध कर दे।
- 4
इसमें आप मटर,कॉर्न,गाजर, कैप्सिकम आदि सब्जियां भी मिला सकते है।बारिश की वजह से घर में सब्जी अवैलेबल नहीं थी तो मैंने प्लेन ही बनाया है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स (6)