लौकी का हलवा(Lauki ka halva recipe ine Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
लौकी को सबसे पहले कद्दूकस कर लेंगे।अब लौकी को अच्छे पानी से धोकर इसका सारा पानी निकाल देंगे (निचोड़ लेंगे ताकि बिलकुल भी पानी न रहे)।अब कढ़ाई में 2 टेबल स्पून घी डालेंगे,घी के गर्म होने पर इसमें लौकी डाल देंगेऔर तेज आंच पर5-7मिनिट भूनेंगे|
- 2
भुजने के बाद लौ फ्लेम पर ढंककर पकने के लिए रख देंगे।बीच बीच में इसे चलाते रहेंगे लगभग 15 मिनिट पकने के बाद मलाई और दूध मिला देंगे और फिर 15 मिनिट इसे पकने देंगे, दूध में लौकी पकने के बाद इसमें शक्कर मिला देंगे अब आंच को तेज करके पकाएंगे ।
- 3
अब हम दूसरे बर्तन में 3-4 चम्मच घी गर्म करेंगे और उसमें बारीक़ काटे हुए काजू और बादाम तलेंगे और फिर किशमिश,इलायची भी इसमें मिला लेंगे।
- 4
अब गैस ऑफ़ करके बादाम,काजू और किशमिश घी सहित हलवे में मिला देंगे और हलवे को 5-7 मिनिट लगातार चलाते हुए भूनेंगे|
- 5
अब हमारा लौकी का हलवा सर्व करने के लिए तैयार हैं लौकी को घी मे भुजने से वह घुलती नही हैं और हलवा खिला खिला बनता हैं|
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स