मेथी पूरी (Methi Poori recipe in hindi)

Anjali Anil Jain @anjalijain
मेथी पूरी (Methi Poori recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले गेहूं का आटा व मक्का का आटा एक बर्तन में ले कर इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर, अजवाइन, सौंफ पाउडर व 2 चम्मच तेल मिलाएं। अब इसमें हरी मिर्च, मेथी के पत्ते व धनिया पत्ती को धो कर बारीक काट कर मिलाएं। अब आवश्यकतानुसार थोड़ा थोड़ा पानी ले कर सख्त आटा गूंथ लें। 5 मिनिट के लिए ढक कर रख दें।
- 2
अब आटे की छोटी छोटी लोई बनाकर पूरी बेल लें। कड़ाई में तेल या घी ले कर इसमें मध्यम आंच पर पूरी को तल लें।
- 3
गरमा गरम मेथी की खस्ता पूरी तैयार है। इसे चटनी, अचार के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14025851











कमैंट्स (5)