ड्राई मसाला गोभी (dry masala gobhi recipe in Hindi)

Arti Vivek Dubey @cook_24839808
ड्राई मसाला गोभी (dry masala gobhi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
पहले गोभी को बड़े बड़े टुकड़ो में चाकू या हाथ से ही तोड़ ले और आलू को छीलकर बड़े दुकड़ो में कट कर ले
- 2
कट की हुई सब्जी को अच्छे से पानी से धो ले ! प्याज टमाटर अदरक लहसुन मिर्च सभी को कट करके मिक्सर में पेस्ट बना ले
- 3
गोभी आलू को शैलो फ्राई कर ले और अलग निकलकर रख ले ! बचे हुए कड़ाही के तेल मेंजीरा करी पत्ता और प्याज़ टमाटर का बनाया हुआ पेस्ट डालकर अच्छे से भून ले !
- 4
अब इसमें सारे मसाले डालकर शैलो फ्राई गोभी आलू डालके मिक्स कर ले और थोड़ा सा पानी डालकर ढककर 20 मिनिट पकने दे
- 5
बीच बीच में थोड़ा हिलाते जाये जिससे कड़ाही में सब्जी न लगे
- 6
20 मिनिट बाद तैयार है आपका ड्राई मसाला गोभी !
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14061624
















कमैंट्स (2)