सूजी के अप्पे (suji ke appe recipe in Hindi)

सूजी के अप्पे (suji ke appe recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सूजी में दही और पानी मिला कर 20 मिनट के लिए ढक कर रख देंगे ।
- 2
अब कढ़ाई में घी डाले। घी गर्म होने के बाद राई और करी पत्ता डाले ।अब कटी हुई सब्जी को कढ़ाई में डाले और धीमी आँच मुलायम होने तक भूनें। 1/4 चम्मच नमक को सब्जी में डाले ।
- 3
अब भूनी हुई सब्जी को सूजी में मिलाये। थोड़ा सा नमक मिलाकर अलग आपको पेस्ट गाढ़ा लग रहा है तो थोड़ा सा पानी मिला लेंगे।
- 4
पेस्ट इतना गाढ़ा हो जितना इडली का होता है। अब खाने वाला सोडा मिलाये और हल्के हाथ से मिलाये।
- 5
अप्पे स्टेंड को गैस पर गर्म होने रख दे। ब्रश की सहायता से घी लगाये।चम्मच की सहायता से घोल को स्टेंड में डाले। आँच को धीमी करे। 2 मिनट तक ढक्कन ढक एक तरफ पकने के बाद पलट दे।
- 6
अब दूसरी तरफ से भी ढक कर 2 मिनट तक धीमी आँच पकाएं। आप देखेंगे कि अप्पे फूल चूके है।
- 7
लिजिए हमारा बहुत ही स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक सूजी के अप्पे बनकर तैयार है ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़









कमैंट्स (5)