तंदूरी बटर चिकन (tandoori butter chicken recipe in Hindi)

तंदूरी बटर चिकन (tandoori butter chicken recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चिकन को अच्छे से धो कर उसको मेरिनेट करेंगे ऊपर दिए मेरिनेशन की सभी सामग्री को मिलाकर उसमे चिकन को अच्छे से कोट करके 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख देंगे
- 2
एक पैन में ऑयल गरम करके उसमें ऊपर दिए खड़े मसाले डाल कर हल्का सोते करेंगे गिर प्याज़ अदरक लहसुन डालकर हल्का लाल होने तक फ्राई करेंगे फिर उसी में टमाटर काजू डालकर भून लेंगे जब सब भून जाय तब एक बाउल में निकाल कर ठंडा होने देंगे
- 3
अब इस मिश्रण को पीस कर छान लेंगे ओर कड़ाई में बटर डालकर मिश्रण को डालकर उसमे हल्दी,लाल मिर्च स्वाानुसार नमक डालकर धीमी आंच पर पकने देंगे
- 4
अब एक ग्रिल पैन में मेरिनेट चिकन को डालकर ग्रिल कर लेंगे
- 5
जब सारे चिकन ग्रिल हो जाए तब उसमे कोयला जला कर एक कटोरी में रख कर उस पर घी डालकर ढक कर स्मोक कर लेंगे
- 6
अब चिकन को मसाले में डालकर कुछ देर तक पकाएंगे फिर उसमे कसूरी मेथी गरम मसाला ओर एक चम्मच चीनी डालकर थोड़ा गरम पानी डालकर ग्रेवी लगा देंगे ओर थोड़ी देर पकाएंगे
- 7
अब लीजिए हमारा तंदूरी बटर चिकन खाने के लिए तैयार हैं इसके ऊपर क्रीम डालकर सर्व करेंगे नान के साथ खाने में बड़ा ही मज़ा आता हैं
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स (7)