मक्की और मेथी की क्रिस्पी पूरी (makki aur methi ki crispy puri recipe in Hindi)

#pp
सर्दियों के मौसम में पूरियां खाना किसे नहीं पसंद। पूरी अगर क्रिस्पी ही तो और भी मज़ा आता है। इसलिए आज मैंने मेथी की पूरी में मक्की का आटा मिलाया तो पूरियां बिल्कुल खस्ता और करारी बनी तो मैंने सोचा आपसे भी रेसिपी शेयर करूं।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले तेल को छोड़कर सारी सूखी सामग्री और मसले हुए आलू को अच्छे से मिक्स करें।
- 2
अब इसमें मोयन के लिए तेल डालें और अच्छे से मिक्स करें।
- 3
अब आवश्यकतानुसार थोड़ा थोड़ा पानी मिलाते हुए थोड़ा सख्त आता गूथ कर तैयार करें। और 10 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें।
- 4
10 से 15 मिनट बाद आटे मे थोड़ा तेल लगाकर 2 मिनट और गूथे।
- 5
अब इस आटे की छोटी छोटी लोइयां बनाकर इसकी थोड़ी मोटी पूरियां बेल लें और तेल गरम करके मीडियम आंच पर इसे करारी होने तक दोनों तरफ से तल लें।
- 6
तैयार है आपकी मक्की और मेथी की करारी पूरियां।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (14)