हरे प्याज़ की सब्जी (Hare Pyaz ki sabzi recipe in Hindi)

हरे प्याज़ की सब्जी (Hare Pyaz ki sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
आलू को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें प्याज़ को काट ले
- 2
अदरक लहसुन हरी मिर्च को भी बारीक बारीक काट लें
- 3
बैक पेन को गैस पर रखें गर्म होने के लिए फिर उस में सरसों का तेल डालें और तेल जब गर्म हो जाए तो उसमें मेथी दाना डाल कर थोड़ा उसे ब्राउन होने दे अब उसमें कटी हुई अदरक लहसुन हरी मिर्च को डाल कर थोड़ा चलाएंगे फिर उसमें आलू डालकर चलाएंगे
- 4
आलू अच्छी तरह से फ्राई हो जाए तब उसमें प्याज़ डाल देंगे जो हरा प्याज़ हमने काट कर रखा हुआ है और उसे एक बार चला कर ढक कर थोड़ी देर पकने देंगे फिर उसे खोल कर उसमें सभी मसाले नमक टमाटर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करेंगे और फिर उसे ढक कर थोड़ी देर पका लेंगे जब तक कि आलू पकना जाए
- 5
फिर उसे खोल कर थोड़ी फ्राई करेंगे और उसमें हरी धनिया डालकर गैस को बंद कर देंगे
- 6
कटोरी में उसे निकालकर थोड़ी हरी धनिया और प्याज़ से गार्निश कर गरम गरम पराठे के साथ सर्व करें सर्दियों में इसको खाने का मजा ही अलग है
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

















कमैंट्स