बेसन आलू बड़ा (Besan aloo bada recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम बेसन का घोल तैयार करेंगे ।इसके लिये हम बड़े बाउल में 2 कटोरी बेसन डालेंगे इसमें 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन,एक चुटकी हींग और स्वादानुसार नमक डालेंगे और जरूरत के अनुसार पानी डाल कर गाड़ा घोल बनाएंगे और इस घोल में 1/2स्पून खाने का सोडा डालेंगे और घोल को साइड में रख देंगे।
- 2
उबले हुए आलू को मैश करेंगे। हरी मिर्च,अदरक, और लहसुन का पेस्ट तैयार करेंगे ।कढ़ाई में तेल डालेंगे और तेल गर्म होने पर इसमें जीरा,सौंफ,धनिया फ्लेक्स, मिर्च,अदरक,लहसुन का पेस्ट डालेंगे पकने पर इसमें हल्दी,लाल मिर्च,धनिया पाउडर और 2टेबल स्पून बेसन डालेंगे ।मसाले भुजने पर इसमें हरी मटर डाल देंगे और ढंककर 5-7 मिनिट पकाएंगे और फिर इसमें मैश किये हुए आलू मिला देंगे पकने पर इसमें अमचूर पाउडर,नमक स्वादानुसार, धनिया पत्ती,शक्कर मिला देंगे और ढंडा होने के लिए रख देंगे।
- 3
कढ़ाई में तेल गर्म करने रख देंगे । तेल गर्म होने पर आलू की छोटी छोटी बॉल्स बनाएंगे और इसे बेसन में डीप करेंगे और इसे गर्म तेल में तलेंगे मीडियम लो फ्लैम पर सुनहरा होने तक । इन्हें निकाल लेंगे और हरी चटनी के साथ गरमा गर्म सर्व करेंगे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स