नमकीन पूरी (namkeen poori recipe in Hindi)

#pp
गेहूं के आटे में सिर्फ नमक और तेल का मोयन देकर बनाई गई ये पूरियाँ ना सिर्फ खाने में लाजवाब होती हैं, बल्कि सर्दियों के मौसम में बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक भी होती हैं। आलू मटर की या किसी भी सब्जी के साथ इन्हें खायेंगे, तो यकीन मानिए दूसरा कुछ भी खाना भूल जाएंगे।

कुकिंग निर्देश
- 1
गेहूं के आटे में स्वादानुसार नमक व दो बड़े चम्मच मोयन डालकर पानी की सहायता से कड़क आटा गूँध लें। इसे आधे घंटे के लिए ढककर रख दें।
- 2
आधे घंटे बाद आटे को पुनः हल्का सा मसाला लें। अब इस आटे की छोटी-छोटी लोइयाँ बना लें।
- 3
सभी लोइयों को पूरी के आकार में बेल लें।
- 4
कड़ाही में तेल गर्म करें। एक-एक करके सभी पूरियों को तेज आँच पर सुनहरा तल कर निकाल लें।
- 5
किसी भी मौसमी सब्ज़ी के साथ नमकीन पूरियों को परोसें और आनंद उठाएं इनके लाजवाब स्वाद का... धन्यवाद।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स