शाही स्टफ्फड मूली की सब्जी (Shahi stuffed mooli ki sabzi recipe

#winter2
आपने शाही पनीर और कोफ्ते तो बहुत खाये होंगे. अब आप शाही स्टफ्फड मूली को घर पर बना कर इसके स्वाद का मजा लें.
शाही स्टफ्फड मूली की सब्जी (Shahi stuffed mooli ki sabzi recipe
#winter2
आपने शाही पनीर और कोफ्ते तो बहुत खाये होंगे. अब आप शाही स्टफ्फड मूली को घर पर बना कर इसके स्वाद का मजा लें.
कुकिंग निर्देश
- 1
मूली को छील कर धोकर फोटो के अनुसार टुकड़े काट लेंगे और कुकर में डाल कर एक कप पानी मिलाकर दो सीटी लेंगे
- 2
इसके बाद कुकर से टुकड़े निकाल कर ठंडा करेंगे. टुकड़े ठंडे होने पर स्टफ्फिंग के लिए बीच का हिस्सा चाकू से निकाल देंगे फोटो अनुसार.
- 3
स्टफ्फिंग के लिए गैस पर कढ़ाई रख कर दोचम्मचतेल डालेंगे तेल गरम होने पर सौंफ, जीरा, हींग, राई कड़ी पत्तेपत्ता डाल कर चटका लेंगे. इसके बाद इसमे लहसुन की कली प्याज़ के टुकड़े एवं मूली के पत्ते डाल कर एक मिनट पकाएंगे. इसके बाद मटर एवं मूंगफली के दाने डाल भूनेंगे. फिर सारे मसाले डाल कर भूनेंगे.
- 4
इस मसाले को प्लेट में निकाल कर ठंडा कर मिक्सर में पीस लेंगे.
- 5
अब मूली के बीच के हिस्से में इस स्टफ्फड मसाले को भर देंगे. सभी मूली के टुकड़े में इसी तरीके से मसाला भर देंगे
- 6
कढ़ाई में एकचम्मचतेल डाल कर इन मूली के टुकड़ों को ढक कर तीन मिनट तक दोनो तरफ से सेंक कर इन्हे एक प्लेट में निकालेंगे.
- 7
बचे हुए मसाले की ग्रेवि बनानी है इसके लिए बचे हुए स्टफ्फड मसाले को कढ़ाई में डाल कर एक कप पानी, मलाई और पनीर मसाला मिलाएंगे और अच्छे से मिक्स कर एक मिनट तक पकाएंगे. अब मूली के स्टफ्फड टुकड़ों को इसमे डाल कर ढक कर तीन मिनट पकाएंगे. पकने पर धनिया पत्ती डाल देंगे
- 8
प्लेट में निकाल कर मन पसंद अनुसार सजाये. इसको रोटी, पराठे yae चावल के साथ मजे से खाएं.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






















कमैंट्स (6)