तुवर (हरी अरहर) आलू की सब्ज़ी

#ws
ठंड के मौसम में गुजरात में हरी तुवर बहुत मिलती है। यहाँ मैने तुवर और आलू की ग्रेवी वाली सब्ज़ी बनाई है जो खाने मे बहुत स्वादिष्ट लगती है।
तुवर (हरी अरहर) आलू की सब्ज़ी
#ws
ठंड के मौसम में गुजरात में हरी तुवर बहुत मिलती है। यहाँ मैने तुवर और आलू की ग्रेवी वाली सब्ज़ी बनाई है जो खाने मे बहुत स्वादिष्ट लगती है।
कुकिंग निर्देश
- 1
तुवर को छीलकर दाने निकाल कर, साफ कर के धोकर 1 से डेढ गिलास पानी डालकर उबाल लें।
- 2
आलू को छोटे टुकड़ों मे काटकर तलकर निकाल लें।
- 3
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को पीसकर प्युरी बना लें।
- 4
अब पॆन मे तेल गरम करें, रोई-जीरा तडकाए, टमाटर की प्युरी और सारे मसाले डालकर मिलाए और तेल छूटने तक पकाए।
- 5
अब तले हुए आलू डालकर मिलाए। अब उबली तुवर पानी के साथ डालकर मिलाए।
- 6
अब अगर जरूरत हो तो आधा-एक गिलास पानी मिलाकर ढककर ग्रेवी थोडी गाढ़ी होने तक पकाए। तैयार तुवर की सब्ज़ी को रोटी,पराठा या गुजराती कड़ी पत्तेऔर चावल के साथ परोसें।
- 7
नोट:- यहाँ पर मैने टमाटर की प्युरी से बिना प्याज़ लहसुन के सब्ज़ी बनाई है आप प्याज़ लहसुन के साथ बनाना चाहे तो बना सकते है।वो भी बहुत स्वादिष्ट बनेगी। धन्यवाद।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- आटे का चॉकलेट केक(Atta ka chocolate cake recipe in Hindi)
- व्हीट प्लम केक (Wheat plum cake recipe in hindi)
- गाजर,मटर,गोभी की सब्जी (Gajar matar gobhi ki sabzi recipe in hindi)
- पत्ता गोभी मोमो (Patta gobhi momo recipe in hindi)
- मक्के की रोटी और शाही पनीर मसाला (Makke ki roti aur shahi pneer masala recipe in hindi)
















कमैंट्स (2)