बंद गोभी का पराठा (band gobi ka paratha recipe in Hindi)

Harsimar Singh @cook_23491881
बंद गोभी का पराठा (band gobi ka paratha recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सारी सब्जियों को धोकर बारीक बारीक काट लें। एक बाउल में सारे सूखे मसालों को मिक्स कर लें।
- 2
आटे की छोटी-छोटी दो लोई लें और पूरी के आकार की रोटियाँ बेल लें ।
- 3
एक रोटी के ऊपर कटी हुई सब्जियां फैलाएं।
- 4
इसके ऊपर मिक्स किया हुआ मसाला अच्छे से छिड़ककर दूसरी रोटी से इसे ढक दें और सूखा आटा लगाकर हल्के हाथों से गोल बेलें।
- 5
तवे को गर्म करें। मध्यम आंच पर इस परांठे को सेंके। जब एक तरफ से यह सिंक जाए तो इसे पलट दें।
- 6
पराठे के ऊपर घी लगाएं और दोनों तरफ सुनहरा होने तक शेक लें।
- 7
गोभी के लाजवाब स्वादिष्ट पराठे तैयार हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14259750










कमैंट्स (4)