मक्की टार्ट विथ सरसो का साग(Makki tart with sarson saag recipe in Hindi)

#ws मेने यहां मक्की की रोटी का टार्ट बनाया है उसमे सरसो का साग डाला है ओर सलाद के साथ सर्व किया है|
मक्की टार्ट विथ सरसो का साग(Makki tart with sarson saag recipe in Hindi)
#ws मेने यहां मक्की की रोटी का टार्ट बनाया है उसमे सरसो का साग डाला है ओर सलाद के साथ सर्व किया है|
कुकिंग निर्देश
- 1
मक्की के आटे में,गेहूं का आटा, नमक, तेल मिला लें। फिर आवश्यकतानुसार गुनगुना पानी डाल कर गूंध लें। 10 मिनट के लिए साइड में रख दें।
- 2
ओवन को 180°c पर प्री हीट करें। अब टार्ट मोल्ड में घी लगा कर मक्की के आटे की लोई बना कर हाथों से चपटा करें और टार्ट मोल्ड में लगा दे।
टार्टको प्री हीट ओवन में 20 मिनट तक बेक करने के लिए रखें। जब टार्ट बेक हो जाए तो ओवन से निकाल लें।
- 3
सरसों के साग, बथुआ और पालक की टहनियां तोड़ लें. खुले पानी में धोकर, कुकर में 2 सिटी लगाए। फिर उबलते पानी से ब्लांच करें और पानी निथार लें. अब ब्लेंडर में पेस्ट बना लें.
- 4
एक कड़ाही या हांडी में घी गर्म करें, इसमें पिसा हुआ लहसुन, अदरक हरी मिर्च डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
अब मक्के का आटा डालकर और पकाएं, इस तरह मक्के के आटे का कच्चापन निकल जाएगा. अब टमाटर डालकर कर सोथे करे। - 5
अब एक कटोरी में दही डालकर उसमे हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर मिक्स करें और इस मिक्स्चर को कढ़ाई में डाले और तब तक भूने जब तक घी मसाले से अलग न हो जाये
अब पिसा हुआ साग डालें और तब तक पकाएं, जब तक साग घी न छोड़ दे। सरसो का साग तैयार है। - 6
अब टार्ट मोल्ड में सरसों का साग डाले ओर सलाद के साथ सर्व करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (3)