बाजरे का लड्डू (Bajre ka laddu recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
आटे में एक चम्मच तेल डाले और आवश्यकतानुसार पानी डालते हुए रोटी जैसा आटा मल ले।
- 2
गुंथे आटे से हाथो की सहायता से रोटी बनाये। (आप चकले पर भी बेल सकते है)
- 3
तिल का तेल लगाते हुए पिक्चर में दिखाए अनुसार चाकू से गोदते हुए रोटी को अच्छे से शेक ले । (ताकी रोटी कच्ची न रहे)
- 4
तैयार रोटी को हाथो की सहायता से छोटे टुकड़ों में तोड़ ले। मिक्सर मे पीस ले ।
- 5
पेन मे 1 चम्मच तिल का तेल डाले ।2 चम्मच तिल डाले और पीसा हुआ आटे का मिक्स डाल कर खुशबु आने तक हल्का भून ले।
- 6
गुड को चाकू की सहायता से काट ले ।
- 7
भूने मिश्रण में मेवे और घी डालकर थोड़ा और भून ले ।फिर गुड डालकर अच्छे से गुड के पिघलने तक हिलाते रहे ।
- 8
मिश्रण को थाली मे निकाल ले और लड्डू बना ले ।
- 9
स्वादिष्ट लड्डू खाने को तैयार है ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14269034


























कमैंट्स (5)