वेज मोमोस और चटनी(Veg momos aur chutney recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मैंदे को नमक मिलाकर अच्छे से गूंथ लें और १५ मि के लिए रख दें|
- 2
अब हरी मिर्च, लहसुन, अदरक, पत्ता गोभी, गाजर बारीक बारीक काट लें। अब पेन में तेल डालकर उसमें हरी मिर्च, अदरक, लहसुन डालकर भूनें फिर पत्ता गोभी, गाजर डालकर उसमें काली मिर्च, नमक डालकर भूनें।
- 3
अब एक पैन में पानी रखकर उसमें टमाटर,खड़ी लाल मिर्च डालकर थोड़ा उबालकर उसे मिक्सी में पीस लें। अब कड़ाही में तेल गरम करें उसमें बारीक कटा अदरक, लहसुन डालकर सोया सॉस डालकर चटनी का पेस्ट डाल कर नमक डालकर भूनें।
- 4
अब गूंथा हुआ मैदे की लोई बनाकर उसमें पत्ता गोभी की स्टफिंग करें और स्टीमर में पकाएं, आपके मोमोज और मोमोज चटनी तैयार।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14278170










कमैंट्स