बिस्कुट कीवी क्रीम टार्ट (Biscuit Kiwi Cream Tart recipe in Hindi)

आज मेरा बहुत मन कर रहा था कुछ नया ट्राई करूं और मेरे पास कीवी रखी थी और बच्चों को कुछ मीठा खाना था तो बस मैंने मिंटिं में बच्चों को ये टेस्टी रेसिपी बनाकर खिलाई और उनको खुश कर दिया। चाहे तो आप भी फटाफट अपने बच्चों को खुश कर सकते हैं इसे आज ही ट्राई कर के
#dec
#instantdessert
#nobaketart
#creamtart

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले बिस्कुट को मिक्सर जर में डालकर बारीक पीस लें(बिस्कुट से क्रीम हटाने की जरूरत नहीं है)
- 2
अब इसमें 1 बड़े चम्मच बटर मिलाकर फिर से पीस ले ताकि सब अच्छे से मिक्स हो जाए
- 3
अब टार्ट प्लेट को बटर से ग्रीस करके इसमें बिस्कुट का पाउडर हाथों से प्रेस करते हुए अच्छे से फैलाएंगे। किनारों को भी अच्छी तरह कवर करें।
- 4
चित्रानुसार बीच में थोड़ी पतली लयेर लगाए।
- 5
अब क्रीम में वनीला एसेंस ओर चाहे तो थोड़ी चीनी भी मिला कर इसे अच्छी तरह व्हिप करें जबतक की स्टिफ पीक ना मिले
- 6
अब इस क्रीम को टार्ट प्लेट में बिक्यूट की लयर के ऊपर फैलाएं।
- 7
अब कीवी की पतली स्लाइसेज निकाल कर क्रीम के ऊपर फ्लावर के जैसे अरेंज करें और सेंटर में एक चेरी रखकर थोड़े देर (15 मिनट) के लिए इसे रेफ्रीजरेटर में सेट होने दे। सर्दियों में बिना फ्रिज में रखे भी ये सेट हो जाएगा।
- 8
अब टार्ट प्लेट को एक गिलास के ऊपर रखकर इस डेजर्ट को डिमाउल्ड कर लें और सबके साथ इसका मज़ा उठाएं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (12)