सोंठ गुड़ के लड्डू (Sonth Gur ke laddu recipe in hindi)

सोंठ गुड़ के लड्डू (Sonth Gur ke laddu recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चावल को धो कर सूखा ले और सभी सामग्री को इकट्ठा कर ले और सोंठ को कुट कर छोटे टुकडे कर ले।
- 2
अब एक कडाही मे चावल को भुन कर निकाल ले अब उसी कडाही मे सोंठ को भी हल्का गर्म कर ले ।
- 3
बारी-बारी से बादाम, हल्दी पाउडर (मैने हल्दी को पहले ही पिस कर रख लिया था)और अलसी के बीज को भी भून ले ।
- 4
अब चावल और सोंठ को एक साथ पिसवा ले तथा मिक्सी मे छुहारे को टुकडो मे करके पिस ले,फिर अलसी,काजू, सूखा नारियल और बादाम को दरदरा पिस ले।
- 5
सभी चीजें तैयार करने के बाद अब.एक कडाही मे गुड मे एक कप पानी डालकर धीमी आंच पर चाश्नी तैयार करे ध्यान रहे चाश्नी एक तार कि हो।
- 6
तब तक एक बडे गहरे बर्तन मे चावल सोंठ का आटा,हल्दी पाउडर, छुहारे, दरदरा पिसा मुँगफली, अलसी,सूखा नारियल और काजू डालकर मिला ले और घी को गरम करके डाले और अच्छी तरघंघगिह मिला ले।
- 7
तब तक चाश्नी को चेक करे के एक तार बन रही है तो चाश्नी को उतार ले और मिश्रण मे डालकर किसी चमचे की सहायता से मिला ले और हाथ से मलते हुए गरम गरम मे ही लड्डू बांधने कि कोशिश करे ।
- 8
गुड चावल और सोंठ की बनी लड्डू तैयार है
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (2)