गुड़ खील लड्डू
कुकिंग निर्देश
- 1
खील को छानकर बीन लें और फिर गैस पर कढ़ाई चढ़ाएँ और करारी होने तक सूखा भूनें ।
- 2
एक कढ़ाई गैस पर चढ़ाएँ और गुड़ डालकर चाशनी बनाएँ । इसमें आव्शकतानुसार पानी मिलायें (लगभग 1/2 कटोरी) ।
- 3
चाशनी गाढ़ी होने तक लगातार चलायें और चित्रानुसार बनने पर गैस बन्द कर दें ।
- 4
अब भुनी हुई खील चाशनी में डालें और जल्दी जल्दी मिलायें ताकि चाशनी ठंडी होकर जैम न जाए ।
- 5
घी हथेली पर लगायें और गर्म मिक्सर से छोटे छोटे जल्दी जल्दी लड्डू बनाऍ ।
- 6
इसी प्रकार सभी लड्डू बनाऍ ।
- 7
लीजिए स्वादिष्ट करारे लड्डू तैयार हैं । इसे आप एअर टाइट कंटेनर में रखकर स्टोर करें और जब मन करे खाएं और खिलाएं ।
- 8
जाड़े का यह पौष्टिक और गर्माहट देने वाला मिष्ठान है ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14307846



















कमैंट्स