कच्चे केले के चटपटे समोसे (kacche kele ke jhatpat samose recipe in Hindi)

कच्चे केले के चटपटे समोसे (kacche kele ke jhatpat samose recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
कच्चे केले के समोसे बनाने के लिए सबसे पहले केलो को उबाले लीजिये।
- 2
जब केले और मटर उबल जाए तब केले के छिलके निकाल कर उन्हें बारीक कट कर ले।
- 3
अब टमाटर का पेस्ट बना ले।
- 4
एक कड़ाई में तेल गर्म करें और उसमें राई,जीरा,हींग,हल्दी,हरी मिर्च और टमाटर का पेस्ट डालकर 10 मिनिट तक भूने।
- 5
जब टमाटर भून जाए तब उसमें लाल मिर्च पाउडर,खड़ा धनिया डालकर बारी कटे केले और मटर दोनों डालकर नमक डालें और अच्छे से मिक्स करे और फिर गर्म मसाला डालकर 5 मिनिट तक गर्म करें मसाला तैयार है।
- 6
अब एक थाली में मैदा छाने और उसमें नमक और तेल का मौन डालकर पानी की सहायता से आटा गूंध ले।
- 7
छोटी छोटी लोई बनाये ओर गोल आकार मे बेले और से चाकू से आधा कट करें फिर समोसे का आकार देकर मसाला डालकर पानी लगाकर पेके करे।
- 8
अब एक कडाई में तेल गर्म करें और धीमी आंच पर समोसे को सुनहरा होने तक तले।
- 9
तैयार है !!!....गरमा गरम समोसे इन्हें इमली की चटनी के साथ या हरी चटनी के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स