पौष्टिक ज्वार रोटी

#GA4
#WEEK16
#jowar
ज्वार की रोटी बहुत ही पौष्टिक होती है। यह फाइबर से भरपूर, ग्लूटेन मुक्त होती है। जिन्हें अपना वजन कम करना हो , उनके लिए यह रोटी वरदान के समान होती है। मधुमेह के रोगी या जिनका ब्लड प्रेशर बढा़ रहता है उनके लिए भी यह बहुत अच्छी होती है। इस रोटी को गर्म गर्म खाने में ही स्वाद आता है, नहीं तो यह सख्त हो जाती है।

कुकिंग निर्देश
- 1
एक बड़ी प्लेट में जवारी का आटा और नमक डालें उसमें गरम गरम पानी डालकर चम्मच से मिक्स करें।
- 2
थोड़ा ठंडा होने पर इस आटे को हथेली से रगड़ रगड़ कर नरम गूंथ लें। आवश्यकता पड़ने पर एक से दो चम्मच गुनगुना पानी और मिलाएं।
- 3
अब इस आटे के थोड़े बड़े साइज के पेड़े बना लें।
- 4
प्लेटफार्म पर सूखा आटा छिड़कें और इस पेड़े को हाथ से दबा दबा कर या फिर बेलने की सहायता से थोड़ा मोटा बेल लें।
- 5
इसे गर्म तवे पर डालें और धीमी- मध्यम आंच पर दोनों ओर से सेंके, फिर इसे सीधे गैस की आज पर चिमटे की सहायता से पकड़कर पकाए।
- 6
स्वादिष्ट और पौष्टिक ज्वार की रोटी तैयार है। इस पर घी लगाएं। गुड़ और हरे प्याज़ के साथ गरमा गरम परोसें। महाराष्ट्र में यह रोटी बेसन की सब्जी के साथ परोसी जाती है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (8)