पाव भाजी (Pav Bhaji recipe in Hindi)

सर्दियों के मौसम में बच्चों को सब्जियां खिलाने का सबसे आसान तरीका है कि बस पाव भाजी बना दो और जिसे बच्चे बड़े शौक से बिना कहे ही खा लेते हैं। और ये ऐसी डिश है जिसे बड़े भी उतना ही पसंद करते है।
#dec
#authenticpavbhaji
#mumbaistreetfood
#streetfoodlover
#indianfoodies
पाव भाजी (Pav Bhaji recipe in Hindi)
सर्दियों के मौसम में बच्चों को सब्जियां खिलाने का सबसे आसान तरीका है कि बस पाव भाजी बना दो और जिसे बच्चे बड़े शौक से बिना कहे ही खा लेते हैं। और ये ऐसी डिश है जिसे बड़े भी उतना ही पसंद करते है।
#dec
#authenticpavbhaji
#mumbaistreetfood
#streetfoodlover
#indianfoodies
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक कूकर में 1 बड़े चम्मच तेल डालकर गरम करें।
- 2
जब तेल गर्म हो जाए तो फूल गोभी, पत्ता गोभी,शिमला मिर्च, बीन्स, चुकंदर और गाजर को डालकर 2 मिनट तेज आंच पर स्टर फ्राई करें।
- 3
अब इसमें 1 कप पानी डालकर कूकर को बंद करें। जब एक सीटी आ जाए तो गैस बंद कर दें।
- 4
5 मिनट बाद कूकर खोलें और सारी सब्जियों को अच्छी तरह मैश कर लें।
- 5
अब एक कड़ाही में 4 बड़े चम्मच तेल/घी/बटर डालकर गरम करें। जब तेल गर्म हो जाए तो सबसे पहले अदरक,लहसुन और हरी मिर्च डालें।
- 6
अब इसमें बारीक कटे प्याज़ डालकर मीडियम आंच पर भूनें । जब प्याज़ थोड़ा ट्रांसपेरेंट हो जाए तो इसमें पाव भाजी मसाला, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर 15 - 20 सेकंड तक भूनें।
- 7
अब इसमें पीस हुआ टमाटर डालकर तेज आंच पर इसे चलाते हुआ भूनें जब तक कि कड़ाही तेल छोड़ दे।
- 8
अब इसमें मसले हुआ आलू डालकर भी 5 मिनट भूनें । इसके बाद उबली हुई सब्जियों को मिलाएं और अच्छी तरह सारी चीज़ों को मिक्स करें।
- 9
आवश्यकतानुसार पानी मिलाएं और नमक डालकर थोड़ा धीमी आंच पर ढककर 5 मिनट पकने दें।
- 10
अब ऊपर से उबली हुई मटर और हरा धनिया मिलाकर तैयार है आपकी भाजी।
- 11
अब एक गरम तवे पर बटर लगाकर पाव को भी दोनों तरफ से शेक लें। चाहे तो बटर में थोड़ा भाजी मसाला डालकर भी पाव शेक सकते हैं।
- 12
अब तैयार पाव भाजी को नींबू और कटे हुए प्याज़ के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (10)